विद्यारंभ संस्कार
विद्यालय कुसुम गोयल डॉक्टर संतोष सरस्वती विद्या मंदिर राज नगर गाजियाबाद दिनांक 11 जुलाई2026 को कक्षा नर्सरी के विद्यार्थियों का विद्यारंभ संस्कार श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बच्चों को प्रथम अक्षर "ॐ" एवं "स्वास्तिक" लिखवाकर उनके ज्ञानारंभ की मंगलमय शुरुआत कराई गई।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शिव कुमार शर्मा जी, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका शर्मा जी, कोषाध्यक्ष श्री कुणाल त्यागी जी, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का महत्व बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।