मातृ भारती गठन
विद्यालय में मातृ भारती गठन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमान पंकज शर्मा जी एवं मातृ भारती प्रमुख श्रीमती चेरी गोस्वामी जी एवं माताओं के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदन से किया गया l उप- प्रधानाचार्य श्रीमती प्रियंका शर्मा जी ने मातृ भारती गठन का उद्देश्य बताया एवं माताओं से बालिका शिक्षा एवं वर्तमान समय में संक्रमक संस्कृति के परिवेश में इसकी प्राथमिकता को रेखांकित किया l कार्यक्रम में पूर्व मातृ भारती प्रमुख श्रीमती सुजाता शर्मा जी एवं रीता शर्मा जी की भी उपस्थित रही l मातृ भारती की अध्यक्ष के रूप में श्रीमती पूर्णिमा जी का चयन किया गया एवं उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती सपना चौधरी का चयन किया गया l