प्रधानमंत्री चुनाव
विद्या भारती की योजना के अनुसार आज दिनांक 07 मई 2026 को कुसुम गोयल डॉ. संतोष सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद के तहत प्रधानमंत्री पद हेतु चुनाव का आयोजन किया गया। इस चुनाव में भैया अमृत सुनार, भैया मुकुंद मिश्रा एवं बहन जाह्नवी द्विवेदी उम्मीदवार रहे।
चुनाव प्रक्रिया में लोकतंत्र को सर्वोपरी रखते हुए सभी कक्षाओं के छात्र संसद भैया-बहनों ने निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिशु मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य श्री ओमपाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।